छत्तीसगढ़

CG : हिस्ट्रीशीटर के हत्यारे पर एसपी ने रखा ईनाम

दुर्ग। जिले में कुख्यात अपराधी तपन सरकार के भांजे ने अपने 4 साथियों के साथ मिलकर एक हिस्ट्रीशीटर अवतार मरकाम को चाकू से गोदकर मार डाला। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन अभी भी दीपक ठाकुर फरार है। इसे पकड़ने के लिए दुर्ग एसपी 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।दुर्ग एसपी ने 31 मार्च को आदेश जारी किया है। इस आदेश में लिखा गया है कि 28 मार्च को रात 10 बजे चिखली स्थित इंदर ढाबा में सोना उर्फ आकाश मजुमदार, मुकेश चौहान उर्फ चीरा, अमन साहू उर्फ मशान, होरी लाल पटेल उर्फ बाती और दीपक ठाकुर ने मिलकर दुर्ग के हिस्ट्रीशीटर अवतार मरकाम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।

इस मामले में पुलिस ने सोना उर्फ आकाश मजुमदार, मुकेश चौहान उर्फ चीरा, अमन साहू उर्फ मशान, होरी लाल पटेल उर्फ बाती को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, वहीं दीपक ठाकुर अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर है। 4 दिन बाद भी उसकी गिरफ्तारी ना होने पर एसपी ने आदेश जारी किया है कि जो भी दीपक ठाकुर के बारे में ऐसी पुख्ता जानकारी देगा, जिसके जरिए वो पकड़ा जाता है तो उसे 10 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

5 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

5 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

6 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

6 hours ago