छत्तीसगढ़

CG : अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर और 1 हाइवा जब्त…

सक्ती. छत्तीसगढ़ में “सुशासन त्योहार” की शुरुआत के साथ ही प्रशासनिक अमला एक्टिव हो गया है. आम जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि अनुभव तिवारी ने बुधवार तड़के रेत तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की.

सुबह 5 बजे खनिज विभाग के अधिकारियों को लेकर अनुभव तिवारी ने बम्हनीडीह क्षेत्र की हसदेव नदी में दबिश दी, जहां अवैध रेत उत्खनन जोरों पर चल रहा था. इस कार्रवाई में चार ट्रैक्टर और एक हाइवा को जब्त कर सारागांव थाने के सुपुर्द कर दिया गया.

अवैध कारोबार पर सांसद की सख्त नजर

जानकारी के मुताबिक, हसदेव नदी से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टरों में अवैध रेत निकाली जा रही थी, जिससे सरकारी राजस्व को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा था. सांसद प्रतिनिधि अनुभव तिवारी ने बताया कि कई स्थानों पर रेत का अवैध भंडारण भी किया गया है.

गौरतलब है कि इस कारोबार में शामिल कुछ लोग राजनीतिक दल और संगठनों से जुड़े होने का दावा कर दबाव बनाकर अवैध रेत खनन कर रहे थे. लेकिन अचानक हुई कार्रवाई ने रेत माफियाओं में हड़कंप मचा दिया. दर्जनों ट्रैक्टर मौके से फरार हो गए, जिससे खनिज विभाग की तैयारियों पर सवाल भी उठे हैं.

अवैध रेत खनन पर होगी सख्त कार्रवाई

सांसद कमलेश जांगड़े ने साफ निर्देश दिए हैं कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उनके निर्देश पर आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

kgnews

Recent Posts

CG में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, जबरन या लालच देकर धर्मांतरण कराने पर होगी जेल

CG में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, जबरन या लालच देकर धर्मांतरण कराने पर होगी जेल

रायपुर. छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशन के साथ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 10 जुलाई से पूरे प्रदेश…

46 minutes ago
आदिवासियों को जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, AI से फर्जी दस्तावेज बनाने की आशंका

आदिवासियों को जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, AI से फर्जी दस्तावेज बनाने की आशंका

मुंगेली. मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खुड़िया और आसपास के वनांचल क्षेत्र…

2 hours ago
अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत मध्यप्रदेश के ₹2,753 करोड़ से अधिक के शहरी विकास प्रस्तावों को केंद्र की स्वीकृति प्राप्त हुई

अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत मध्यप्रदेश के ₹2,753 करोड़ से अधिक के शहरी विकास प्रस्तावों को केंद्र की स्वीकृति प्राप्त हुई

अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत मध्यप्रदेश के ₹2,753 करोड़ से अधिक के शहरी विकास प्रस्तावों…

2 hours ago
CG News: रथयात्रा में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय, बगिया में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम

CG News: रथयात्रा में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय, बगिया में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर में रथयात्रा कार्यक्रमों में शामिल होंगे। CM…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल भोपाल …

2 hours ago
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से आज जांजगीर-चांपा जिले की होनहार पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास ने…

2 hours ago