CG : लोहत्तर के जंगल से अवैध लकड़ी से भरा वाहन पकड़ाया

कांकेर । जिले के भानुप्रतापपुर वन मंडल अंर्तगत लोहत्तर क्षेत्र के जंगल से अवैध रूप से लकड़ी काटकर ले जा रहे एक वाहन को वन विभाग के कर्मचारियों ने पकड़ा। वाहन माजदा सीजी 10 बीएम 2794 में बड़ी मात्रा में लकड़ी भरी थी। अधिकारियों ने वाहन को जब्त कर लिया है। अभी तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

लोहत्तर के डिप्टी रेंजर कार्यवाही की जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। रेंजर मुकेश नेताम ने बताया लोहत्तर क्षेत्र से एक माजदा वाहन में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर भर कर ले जाने के दौरान पकड़ा गया है । उन्होने बताया कि इसकी जांच की गई बरामद लकड़ी अवैध पाया गया है। लकड़ी का मेजरमेंट किया जा रहा है, इसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

See also  CG : छत्तीसगढ़ के विकास का प्रमुख इंजन बनेगा हाउसिंग बोर्ड : ओपी चौधरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *