राजनांदगांव : 10.440 बल्क लीटर महाराष्ट्र निर्मित देशी मदिरा संत्री जप्त

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी यदुनंदन राठौर ने बताया कि आबकारी उप निरीक्षक वृत्त डोंगरगढ़ अनिल सिंह, आबकारी मुख्य आरक्षक लाल सिंह राजपूत, आबकारी आरक्षक भोजराज के दल द्वारा ग्राम कोठीटोला सीतागोटा रोड पर सुनील कुमार निषाद के कब्जे से 40 पाव कुल मात्रा 7.200 बल्क लीटर महाराष्ट्र निर्मित देशी मदिरा संत्री जप्त की गई। आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत दण्डनीय अजमानतीय अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है। इसी तरह ग्राम सीतागोटा में आरोपी घनश्याम गायधने के कब्जे से 18 पाव कुल मात्रा 3.240 बल्क लीटर महाराष्ट्र देशी मदिरा संत्री जप्त की गई। आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु होटल ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सहायक आयुक्त आबकारी द्वारा सभी वृत्त प्रभारियों को होटल ढाबों की नियमित जांच और अवैध मदिरा विक्रय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं।

See also  छत्तीसगढ़ के विकास का प्रमुख इंजन बनेगा हाउसिंग बोर्ड, आवास के साथ अधोसंरचना विकास में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *