छत्तीसगढ़

CG : पेड़ में दौड़ रही थी करंट, युवक की मौत

रायगढ़, जिले में तेंदुपत्ता तोड़ने के चक्कर में एक युवक की मौत हो गई। युवक पेड़ पर चढ़ा था, तभी करंट लगने से नीचे गिर गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। वहीं, जंगल गए ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। जब उसने चिल्लाना शुरू किया, तो भालू छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। भालू के हमले से उसके पैर और हाथ में चोटें आई है। घटना धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज की है। घरघोड़ा के ग्राम भेंगारी निवासी पीलांबर राठिया (35) गुरुवार सुबह तेन्दूपत्ता तोड़ने के लिए भलवाही पथरा जंगल गया था। पिलांबर तेंदुपत्ता तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान पास से गुजर रहे 11 केवी करंट के तार की चपेट में आ गया। करंट के झटके से वो नीचे गिर गया। जिसे आसपास के ग्रामीणों ने इलाज के लिए घरघोड़ा अस्पताल ले जाया गया। जहां शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : बिलासपुर में बंद फ्लैट से 9 लाख के सोने के जेवर चोरी, घरेलू सहायिका से पूछताछ …

CG : बिलासपुर में बंद फ्लैट से 9 लाख के सोने के जेवर चोरी, घरेलू सहायिका से पूछताछ …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में चोरों ने एक बंद फ्लैट को निशाना बनाकर…

38 seconds ago
CG : सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रबुद्ध नागरिकों से किया संवाद

CG : सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रबुद्ध नागरिकों से किया संवाद

कलाकारों, शिक्षाविदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का किया सम्मानरायपुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…

4 minutes ago
CG : राज्यपाल से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट …

CG : राज्यपाल से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट …

रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका से शुक्रवार को लोकभवन में राज्य के निजी विश्वविद्यालयों के…

5 minutes ago
CG : ‘भारत भाग्य विधाता‘ फिल्म के निर्देशक व निर्माता ने की छग टूरिज्म बोर्ड के एमडी से भेंट …

CG : ‘भारत भाग्य विधाता‘ फिल्म के निर्देशक व निर्माता ने की छग टूरिज्म बोर्ड के एमडी से भेंट …

रायपुर । छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने…

15 minutes ago
CG : राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट

CG : राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में राज्य के निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों…

17 minutes ago