CG : बिलासपुर में बंद फ्लैट से 9 लाख के सोने के जेवर चोरी, घरेलू सहायिका से पूछताछ …
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में चोरों ने एक बंद फ्लैट को निशाना बनाकर करीब 9 लाख रुपये के सोने के आभूषण पार कर दिए। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र के विद्या नगर स्थित पूजा अपार्टमेंट की है। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामले में घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, विद्या नगर गली नंबर-5 स्थित जैन मंदिर के पास बने पूजा अपार्टमेंट के चौथी मंजिल स्थित फ्लैट नंबर-401 में अभय अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ किराए पर रहते हैं।
20 जुलाई को जब उन्होंने अलमारी की जांच की तो उसमें रखे सोने के नेकलेस, चेन, चूड़ियां, ईयरिंग, अंगूठी और चार पेंडेंट सहित करीब 14 तोले सोने के आभूषण गायब मिले। चोरी गए जेवरों की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही अभय अग्रवाल ने तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची और फ्लैट का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए हैं।
जांच के दौरान पुलिस फ्लैट में आने-जाने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में घरेलू सहायिका पर संदेह जताया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
सूरजपुर जिले के धरमपुर गांव में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई के दौरान शुक्रवार सुबह भारी…
प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी 320.15 हेक्टेयर में फैला…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे…
केन्द्र सरकार युवाओं की भविष्य सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल …
कोण्डागांव, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, कोण्डागांव द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए बैंक प्रवर्तित…
एफटीके के माध्यम से 10 मानकों पर हुई जांच, आंगनबाड़ी एवं विद्यालयों के पेयजल की…