छत्तीसगढ़

CG : सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रबुद्ध नागरिकों से किया संवाद

कलाकारों, शिक्षाविदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
रायपुर,

 विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने प्रबुद्ध नागरिकों से किया संवाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रबुद्ध एवं सम्मानित नागरिकों से उनके निवास पर पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की तथा संवाद किया।
इस दौरान वित्त मंत्री चौधरी ने चाँदनी चौक स्थित संगीत एवं नृत्य गुरु शरद वैष्णव से भेंट कर उनके कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में योगदान की सराहना की। उन्होंने फ्रेंड्स कॉलोनी, कोतरा रोड बायपास में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्य डॉ. राजू अग्रवाल से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। साथ ही सुभाष नगर, कोतरा रोड में भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता एल.पी. कटकवार से भेंट कर विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की।

इसी क्रम में उन्होंने पूर्व प्राचार्य एवं सरस्वती शिशु मंदिर से जुड़े वरिष्ठ शिक्षाविद् बाबूलाल चंद्रा से भी मुलाकात की। वित्त मंत्री ने प्रतिष्ठित शिक्षाविद एवं पेंटिंग आर्टिस्ट पी.एस. खोडियार, सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रताप खुरियार तथा कल्याणी मुखर्जी से भी उनके निवास पर पहुंचकर आत्मीय संवाद किया।
सभी स्थानों पर वित्त मंत्री चौधरी ने शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा रामचरितमानस की प्रति भेंट की। उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध नागरिकों का अनुभव, ज्ञान और मार्गदर्शन राष्ट्र निर्माण की अमूल्य पूंजी है। उनके विचार और जीवनानुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। विशेष जनसंपर्क अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर संवाद स्थापित किया जा रहा है तथा केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा की जा रही है।
इस अवसर पर सभी सम्मानित नागरिकों ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास एवं जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भूमि अधिग्रहण पर बवाल! हिंसक झड़प में DSP समेत 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भूमि अधिग्रहण पर बवाल! हिंसक झड़प में DSP समेत 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

सूरजपुर  जिले के धरमपुर गांव में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई के दौरान शुक्रवार सुबह भारी…

30 minutes ago
प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी

प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी

प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी 320.15 हेक्टेयर में फैला…

41 minutes ago
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा लहराएंगे भारतीय खिलाड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा लहराएंगे भारतीय खिलाड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे…

42 minutes ago
केन्द्र सरकार युवाओं की भविष्य सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

केन्द्र सरकार युवाओं की भविष्य सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

केन्द्र सरकार युवाओं की भविष्य सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल …

46 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत ऋण एवं अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित

CG : प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत ऋण एवं अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित

कोण्डागांव, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, कोण्डागांव द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए बैंक प्रवर्तित…

1 hour ago
CG : जल जीवन मिशन के तहत पेयजल गुणवत्ता की हुई सघन जांच, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का पानी सुरक्षित पाया गया

CG : जल जीवन मिशन के तहत पेयजल गुणवत्ता की हुई सघन जांच, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का पानी सुरक्षित पाया गया

एफटीके के माध्यम से 10 मानकों पर हुई जांच, आंगनबाड़ी एवं विद्यालयों के पेयजल की…

1 hour ago