CG : सुकमा में 18 नक्सलियों ने डाले हथियार

सुकमा। जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। दक्षिण बस्तर डिवीजन और पीएलजीए बटालियन नंबर.01 से जुड़े 4 हार्डकोर नक्सलियों सहित कुल 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। आत्मसमर्पित सभी नक्सलियों पर कुल 39 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

इस अभियान को छत्तीसगढ़ शासन की श्नक्सल सदस्य मुक्त ग्राम पंचायत योजनाश् और श्नक्सल आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीतिश् के तहत अंजाम दिया गया है। योजना के अनुसारए नक्सलियों से मुक्त घोषित हर ग्राम पंचायत को 1 करोड़ रुपये की विकास राशि प्रदान की जाती है। इन्हीं प्रयासों से प्रभावित होकर कई नक्सली समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं।

बता दें कि आत्मसमर्पित नक्सलियों में 2 पुरूष पर 8.8 लाखए 1 अन्य पुरूष और 1 महिला नक्सली पर 5.5 लाखए 6 अन्य पुरूष पर 2.2 लाख और 1 अन्य पुरूष नक्सली पर 1 लाख कुल 39 लाख रुपये के ईनाम घोषित है।

See also  राजनांदगांव : सत्र के 3 महीने छुट्टी-हड़ताल में उलझे, अब तिमाही की बारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *