बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में चलती कार से गुटका थूकने के चक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

दरसअल, चकरभाठा निवासी आकाश चंदानी अपने दो दोस्तों के साथ पार्टी कर देर रात वापस लौट रहा था। इसी बीच चलते वाहन से गेट खोलकर गुटखा थूकने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और कई बार पलटते हुए सड़क पर घिसट गई। इस टक्कर में कार सवार छिटककर बाहर जा गिरे। हादसे में आकाश की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

इस हादसे के दो अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जो अब तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलट जाती है और उसके परखच्चे उड़ जाते हैं. कार से एक युवक हवा में उछलकर बाहर आ फेंका आता है। इस घटना के बाद लोग मौके पर इकट्ठा हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *