सुकमा IED हमले में ASP शहीद : गृहमंत्री शर्मा बोले- इस करतूत के बाद अब नक्सलियों से नहीं होगी बातचीत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के प्लांटेड आईईडी की चपेट में आकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हो गए। इस घटना में कोंटा टीआई, एडीओपी और अन्य जवानों भी घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। इस दुखद घटना पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने शोक जताते हुए बहादुर आकाश राव गिरिपुंजे की वीरता को सलाम किया।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र के एएसपी आकाश राव गिरिपुन्जे शहीद हुए हैं। वो बहुत ही बहादुर आधिकारी थे. विभिन्न स्थानों पर काम करते हुए उन्हें ‘गैलेंट्री अवार्ड’ मिला था। यह हम सभी के लिए बेहद दुखद है. इस घटना के पीछे नक्सलियों की कायराना करतूत एक बार फिर से सामने आई है।

गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि जवान के बुझाओं में बहुत ताकत है। इस घटना के बाद भी नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि नक्सलियों से बातचीत की स्थिति बनते रहती है, लेकिन ऐसी कायराना हरकत के बाद अब वो भी नहीं रही।

See also  रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आग, मचा हड़कंप; पुलिस और दमकल की टीम मौके पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *