गांजा तस्करों पर एक्शन : 105 किलो गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 105 किलो गांजा, दो लग्जरी कार और चार मोबाइल फोन समेत कुल 44.85 लाख रुपये की अवैध सामग्री जब्त की है।

मिली जानकारी के अनुसार, जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा के कनकतुरा से दो अलग-अलग कारों में भारी मात्रा में गांजा तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ओडिशा सीमा से लगे बड़माल रेलवे लाइन किनारे बैरिकेडिंग कर दो कारों को रोका। तलाशी के दौरान ग्रे रंग की स्विफ्ट डिजायर (क्रमांक OR 17 G 4546) और ब्लैक ग्रैंड विटारा (क्रमांक CG 13 BB 9200) से 103 पैकेट में कुल 105 किलो गांजा बरामद हुआ।

See also  CG : कुछ देर में सहकारिता मंत्री केदार कश्यप लेंगे बैठक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *