CG : दुर्ग शहर से 6 साइकिल चुरा चूका था, खैरागढ़ का युवक गिरफ्तार …

CG : दुर्ग शहर से 6 साइकिल चुरा चूका था, खैरागढ़ का युवक गिरफ्तार …

दुर्ग। जिले के नेवई थाना क्षेत्र में पिछले दो महीने से लगातार हो रही साइकिल चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। नेवई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 6 रेंजर साइकिल बरामद की हैं। बरामद साइकिलों की कुल कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मामला 22 जुलाई का है। तेलगूपारा मरोदा टंकी निवासी आनंद पाटिल ने नेवई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को उनके बेटे ने अपनी रेंजर साइकिल घर के सामने खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब देखा तो साइकिल गायब थी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और साइकिल से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की गई। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को एक संदिग्ध की पहचान मिली। इसके बाद 27 जुलाई को नेवई ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया।समय और कैलेंडर पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पवन जंघेल (32) निवासी लोधीपारा, वार्ड क्रमांक 16, खैरागढ़ जिला केसीजी बताया। पुलिस की पूछताछ में उसने सिर्फ एक नहीं, बल्कि पिछले करीब दो महीने के दौरान नेवई थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से कुल 6 साइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने स्टेशन मरोदा बस्ती, बीआरपी कॉलोनी, मौहारी मरोदा, तेलगूपारा मरोदा और आसपास के अन्य इलाकों से साइकिलें चोरी की थीं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सभी 6 रेंजर साइकिल बरामद कर लीं। पुलिस ने इन साइकिलों से जुड़े जरूरी दस्तावेज भी जांच के दौरान हासिल किए हैं।

See also  राजनांदगांव : बसाहट के बीच 33 हजार केवी लाइन का विरोध…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *