रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में ED ने सुकमा जिला मुख्यालय में बने कांग्रेस भवन को अटैच कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि, जांच के दौरान एजेंसियों को यह पता चला था कि, सुकमा में कांग्रेस भवन का निर्माण शराब घोटाले के पैसे से हुआ था। इसके साथ ही तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश कवासी का सुकमा में बना मकान भी अटैच कर लिया गया है। इसके साथ ही रायपुर में कवासी लखमा का मकान भी ईडी ने अटैच किया है। हमने पहले ही यह संभावनाप जताई थी कि, सुकमा के कांग्रेस भवन पर ताला लग सकता है। बताया जा रहा है कि, देश में किसी राजनीतिक दल का यह पहला कार्यालय होगा, जिसे ईडी ने अटैच किया है।

वहीं बीते 20 मई को ईओडब्ल्यू और एसीबी ने दबिश दी थी। प्रदेश के कई शहरों में मंगलवार की सुबह EOW और ACB ने दबिश दी। छापे के बाद एजेंसी ने मामले की जानकारी दी। छापे के बाद एजेंसी ने बताया था कि, भारतीय दंड संहिता के तहत आबकारी घोटाले की विवेचना जारी है। विवेचना के दौरान यह तथ्य उजागर हुआ कि प्रकरण के प्रमुख संदेही द्वारा अपराध से अर्जित अवैध धनराशि को विभिन्न व्यक्तियों के माध्यम से अलग-अलग व्यवसायों एवं संपत्तियों में बड़े पैमाने पर निवेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *