CG : डोंगरगढ़ में मिला 6 दिन से लापता नवविवाहित जोड़ा, पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा,

खैरागढ़. बीते 6 दिनों से लापता नवविवाहित पति-पत्नी सकुशल मिल गए हैं। दोनों को छुईखदान पुलिस ने डोंगरगढ़ से बरामद कर आज उनके परिजनों के हवाले किया। पुलिस ने बताया कि दोनों कुछ पारिवारिक विवाद के कारण बिना किसी को बताए डोंगरगढ़ चले गए थे।

जानकारी के अनुसार ग्राम मुहड़बरी निवासी नरेंद्र वर्मा (उम्र 28 साल) अपनी पत्नी ट्विंकल वर्मा (उम्र 25 साल) के साथ 14 जून को घर से निकला था। उसने परिजनों से कहा था कि वे पत्नी के मायके ग्राम चकनार जा रहे हैं, लेकिन दोनों वहां पहुंचे ही नहीं। जब दोनों के मोबाइल भी बंद मिले तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने 17 जून को छुईखदान थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की। आखिरकार 20 जून को पुलिस ने दोनों को डोंगरगढ़ से खोज निकाला और थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि वे आपसी विवाद के कारण कुछ दिन अकेले रहना चाहते थे, इसलिए बिना किसी को बताए डोंगरगढ़ चले गए थे।

पुलिस ने पति-पत्नी को सकुशल उनके परिजनों को सौंप दिया है। छुईखदान थाना प्रभारी जितेन्द्र बंजारे ने बताया कि अब दोनों सुरक्षित हैं और परिजनों से मिलने के बाद मामला शांत हो गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की स्थिति में परिवार या पुलिस को जरूर जानकारी दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

kgnews

Recent Posts

धार की 900 साल पुरानी प्रतिमा पर बड़ा खुलासा: जिसे सरस्वती समझा गया, वह निकली देवी गायत्री

धार की 900 साल पुरानी प्रतिमा पर बड़ा खुलासा: जिसे सरस्वती समझा गया, वह निकली देवी गायत्री

धार मध्य प्रदेश के भोपाल स्टेट म्यूजियम में रखी 12वीं सदी की मूर्ति को लेकर…

45 minutes ago
कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू

कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू

कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू ​13 से…

45 minutes ago
पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, भूपेश बघेल समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, भूपेश बघेल समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर. वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्व. मोतीलाल…

1 hour ago
MP Weather Update: 22 जिलों में आज बूंदाबांदी के आसार, 16 जुलाई से एक्टिव होगा नया सिस्टम, फिर होगी भारी बारिश

MP Weather Update: 22 जिलों में आज बूंदाबांदी के आसार, 16 जुलाई से एक्टिव होगा नया सिस्टम, फिर होगी भारी बारिश

भोपाल  मध्य प्रदेश में देर से पहुंचे मानसून की रफ्तार फिलहाल थम गई है. राज्य…

1 hour ago
CG : महानदी किनारे मिला महिला का शव, शरीर पर चोट के निशान …

CG : महानदी किनारे मिला महिला का शव, शरीर पर चोट के निशान …

रायपुर। रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र के ग्राम पारागांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

2 hours ago
CG : सातपाखर नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दोस्तों के साथ गया था घूमने …

CG : सातपाखर नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दोस्तों के साथ गया था घूमने …

दुर्ग। जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।…

2 hours ago