एक्शन में वक्फ बोर्ड : बरसों से किराया नहीं देने वाले 42 लोगों से कराया नया एग्रीमेंट, भरना होगा पुराना बकाया

रायपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड बिलासपुर जिले में वक्फ संपत्तियों का लंबे समय से किराया नहीं देने वालों पर कार्रवाई करेगी। इस दौरान शहर के चाटापारा इलाके के 42 किराएदारों पर एक्शन लिया जायेगा। जिसके बाद अब सरकारी गाइडलाइन के हिसाब से अब किराया देना होगा। वहीं पुराना किराया चार किस्तों में पटाने के भी निर्देश दिए जायेंगे।

बिलासपुर जिले में वक्फ बोर्ड की करोड़ों की संपत्ति है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने सभी किराएदारों को बुलाकर नया किराया दर और एग्रीमेंट करवाया है। मामले को लेकर डॉ. सलीम राज ने कहा- नया वक्फ बिल मुसलमान की तरक्की का बिल है। अब गरीब मुसलमान की तररकी होगी। पहले बिलासपुर में किराया 23 हजार महीने की आमदनी थी। इस निर्णय के बाद 5 लाख 40 हज़ार हो जाएगी।

See also  राजनांदगांव : ‍करमरी के पंच तपो भूमि से कांवड़ यात्रा निकलेगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *