गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग : जिंदा जल गया एक कर्मचारी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद के कोटेश्वर स्थित गद्दा फैक्ट्री में शुक्रवार रात बड़ा हादसा हो गया। गद्दा बनाने वाली इस फैक्ट्री में भीषण आग भड़क उठी। हादसे के वक्त फैक्ट्री के भीतर एक कर्मचारी काम कर रहा था, जिसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं फैक्ट्री भी जलकर हो गई।

मृतक की पहचान मगर लोग, धमतरी जिला निवासी त्रिलोचन ध्रुव के रूप में हुई है। इस भयवाह हादसे के वक्त वह फैक्ट्री में फंस गया था। आग इतनी भीषण थी कि काबू पाने के लिए दमकल की चार वाहनों की मदद लेनी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने शव जले हुए शव के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आग लगने का कारण सामने नहीं आया है। मामले की जांच की जारी है।

See also  छत्तीसगढ़ के धर्मांतरण विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, याचिकाओं पर जारी हुआ नोटिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *