हाइवा को किया गया जब्त
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से अवैध खनिज परिवहन का मामला सामने आया है। जहां कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर अवैध खनिज परिवहन, भण्डारण और उत्खनन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग सहित राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को अवैध परिवहन और ओवरलोड करते कुल 26 हाइवा जब्त की गई है। यह परिवहन सुबह बारिश होते समय बिना पिटपास के हो रही थी। इनमें 18 हाइवा बिना पिटपास के और 8 हाईवा ओवरलोड के शामिल हैं। वाहनों को जब्त किया गया। यह हाईवा धमतरी जिले के भोयना, मथुराडीह एवं जंवरगांव मार्ग से जब्त किए गए हैं।
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि, इस कार्रवाई में तहसीलदार अखिलेश देशलहरे, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार डहरे, पटवारी विनोद पटेल, सहायक उप निरीक्षक रमेश साहू एवं 14 अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।
सूरजपुर। जिले में नशे में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस…
कोरबा। जिले के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में शनिवार को अचानक…
रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट”…
जांजगीर-चांपा। जिले में प्रेमी की आत्महत्या के बाद प्रेमिका ने भी खुदकुशी कर ली। बताया…
सुकमा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचान रखने वाले सुकमा जिले में अब बदलते…
जशपुर। जिले के कंसाबेल वन परिक्षेत्र में इन दिनों 18 हाथियों का दल विचरण कर…