बीजापुर : नक्सलियों ने भाजपा नेता को उतरा मौत के घाट

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित एरिया बीजापुर में  नक्सलियों ने धारदार हथियार से अर्जुन काका नाम के निवासी की हत्या कर दी है।

हालांकि नक्सलियों द्वारा हत्या की गई हत्या की आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गई है। एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि दोपहर 3-4 बजे अर्जुन काका की हत्या की खबर मिली है। घर से काम के सिलसिले में निकला था। ईलमिड़ी थाना से पुलिस पार्टी मौके पर रवाना हुई है।

मिली जानकारी अनुसार ईलमिड़ी निवासी अर्जुन काका (45) की नक्सलियों ने शाम 5 बजे के लगभग हत्या कर दी है। सूत्रों ने बताया कि अर्जुन काका भाजपा एसटी मोर्चा का जिला मंत्री रहा है, व साथ ही ईलमिड़ी का पूर्व सरपंच भी रहा है। सूत्रों ने बताया कि अर्जुन काका दोपहर में आवापल्ली के लिए घर से निकला था। लंकापल्ली गांव के समीप 4-5 नक्सलियों ने पकड़ लिया फिर कुछ दूरी पर धारदार हथियार से अर्जुन काका की हत्या कर दी। गांव वालों ने शव को देख परिजनों को सूचना दी।

नक्सलियों ने ली हत्या की जिम्मेदारी
नक्सलियों की मद्देड एरिया कमेटी ने अर्जुन काका के हत्या की जिम्मेदारी ली है। घटनास्थल पर नक्सलियों ने पर्चे भी छोड़े हैं जिसमें पार्टी का काम करने की चेतावनी दी है। जानकारी अनुसार ईलमिड़ी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बीजापुर पुलिस द्वारा इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है कि अर्जुन काका का हत्या किसने की व किस कारण से हुई। नक्सलियों द्वारा हत्या की गई हत्या की आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गई है।

See also  CG : पैगम्बर की शान में सुनाई नात शरीफ, बच्चों ने जीते ढेर सारे इनाम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *