CG : स्वास्थ्य विभाग की भर्ती प्रक्रिया निरस्त, डीएमएफ मद से होनी थी भर्ती…

सुकमा । मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने जानकारी दी कि जिला खनिज न्यास निधि (डी.एम.एफ) से लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट ग्रेड 02, रेडियोग्राफर तथा वाहन चालक के पदों पर भर्ती हेतु जारी विज्ञापन के अंतर्गत6 सितंबर 2025 को दस्तावेज सत्यापन एवं लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। किन्तु अपरिहार्य परिस्थितियों के चलते आज दिनांक 08 सितंबर 2025 को उक्त भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि सभी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाएगी। किसी भी अभ्यर्थी के साथ के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।

See also  CG : डिप्टी सीएम शर्मा ने गन्ना किसानों को रियायती दर पर शक्कर वितरण का शुभारंभ किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *