बिलासपुर : तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर बैठे 16 मवेशियों को रौंदा

हाईवे की चपेट में आने के कारण 16 मवेशियों की मौके पर मौत हो गई। यह हादसा देर रात इंडस्ट्रियल एरिया में हुआ। दर्जनों से ज्यादा मवेशियों को टक्कर मारकर चालक हाइवा छोड़कर फरार हो गया।

यह मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सड़क हादसे का शिकार हुई असहाय इन मवेशियों के कारण यह एरिया कुछ समय तक अवरुद्ध रहा। इस घटना की सूचना पुलिस-प्रशासन को दी गई। पुलिस-प्रशासन जैसे-तैसे इन मृत मवेशियों को बीच सड़क से एक तरफ करवाकर इंडस्ट्रियल एरिया को व्यवस्थित चालू कराया।

मवेशियों की धमाचौकड़ी से चलने वाले वाहन चालक परेशान हैं। बिलासपुर इंडस्ट्रियल एरिया पर मवेशियों का जमावड़ा देखने को मिलता है। घूम रहे पशुओं से आए दिन दुर्घटनाएं होने से लोग परेशान हो रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि यह मवेशी आए दिन आपस में भिड़ जाते हैं, जिससे सड़क से निकलने वाले वाहन चालक भी घायल हो जाते हैं।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से श्रद्धालुओं की मनोकामना हो रही पूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *