बिलासपुर : स्वीप के तहत युवा मतदाताओं को किया गया जागरूक

बिलासपुर, 27 जून 2023

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला रोजगार कार्यालय द्वारा पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने आए युवा मतदाताओं को मताधिकार के महत्व और उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। रोजगार अधिकारी अमर पहारे ने युवा मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस दौरान कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक उमाकांत पटेल, जिला अंत्यावसायी निगम के सीईओ श्रीकांत झा भी मौजूद थे। युवा मतदाताओं को विधानसभा निर्वाचन सहित अन्य निर्वाचनों में अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई गई।

See also  CG : कारपेंटर नदी में डूबा, मछली पकड़ने के दौरान मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *