क्या लॉकडाउन हटने के बाद चलेंगी ट्रेनें? रेल मंत्रालय ने कहा

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। इस दौरान भारतीय रेलवे भी बंद है। ऐसे में यात्रियों के मन में कई सवाल हैं कि लॉकडाउन के बाद वे ट्रेन में पहले की तरह सफर कर पाएंगे या नहीं। अगर 15 अप्रैल से भारतीय रेलवे का संचालन शुरू हो भी गया, तो हो सकता है यात्रियों को शताब्दी, राजधानी एक्सप्रेस जैसी फुल एसी ट्रेनों में सफर करने को न मिले। साथ ही जनरल श्रेणी के कोच भी हटाए जा सकते हैं। या शायद ट्रेन की मिडिल और साइड अपर बर्थ को खाली रखा जाए। इसके अतिरिक्त वेटिंग टिकट पर यात्रा करने पर रोक भी लगाई जा सकती है। हो सकता है कि अन्य ट्रेनों से भी एसी कोच हटाकर सिर्फ स्लीपर कोच लगाकर ऑपरेशन शुरू किया जाए।

वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को बिना सैनिटाइज किए उसमें सवार नहीं होने दिया जाएगा। यात्रियों को कम से कम दो घंटे पहले तक स्टेशन पर बुलाया जा सकता है, जिससे उनके सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया को आसानी से पूरा किया जा सके।रेल मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद यात्रा के लिए अब तक किसी प्रोटोकॉल को जारी नहीं किया गया है। मंत्रालय ने कहा है कि इस संबंध में निर्णय लेना अभी बाकी है। इस मामले में जब कोई फैसला लिया जाएगा, तब संबंधित पक्षों को इसके बारे में जानकारी दी जाएगी।  मालूम हो कि देशभर में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सभी यात्री ट्रेनों को बंद कर दिया है। केवल मालगाडि़यां ही चलाई जा रही हैं। ऐसे में काफी लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में फंस गए हैं और अपने घर पहुंचना चाहते हैं, लेकिन अभी इसका कोई साधन नहीं है। इसलिए लाखों लोगों को ट्रेनों के चलने का इंतजार हैं। रेल मंत्रालय ने अभी ये निर्णय नहीं लिया है कि यात्री ट्रेनें चलेंगी या नहीं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

3 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

3 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

3 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

4 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

4 hours ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

4 hours ago