महाशक्ति महिला प्राथमिक उपभोक्ता भंडार में गंभीर अनियमितता पाए जाने संचालन एजेंसी निलंबित

राजनांदगांव 12 अप्रैल 2020। कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य के निर्देशानुसार खाद्य विभाग द्वारा नगर निगम राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 46 की शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 421001036 के संचालन एजेंसी महाशक्ति महिला प्राथमिक उपभोक्ता भंडार राजनांदगांव को खाद्यान्न वितरण में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर उचित मूल्य दुकान तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। खाद्य विभाग द्वारा आकस्मिक जांच में हितग्राहियों को तौल में कम खाद्यान्न (30 किलोग्राम खाद्यान्न में 875 ग्राम कम) प्रदाय किया गया तथा भौतिक सत्यापन में दुकान में 7.60 क्विंटल चावल भी कम पाया गया।


खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार  शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 421001036 की संचालन एजेंसी महाशक्ति महिला प्राथमिक उपभोक्ता भंडार राजनांदगांव को खाद्यान्न वितरण में अनियमितता किए जाने के फलस्वरूप आबंटित उचित मूल्य दुकान तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उचित मूल्य दुकान नंबर 421001057 प्रगति महिला मंडल राजनांदगांव में अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक संलग्र किया गया है।

See also  Rajnandgaon : जन्म-मृत्यु पंजीयन व्यवस्था की कलेक्टर ने की समीक्षा, समय-सीमा में पंजीयन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *