छत्तीसगढ़

कांकेर : मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या, नक्‍सलियों ने ली जिम्मेदारी

नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा क्षेत्र के जामुड़ा गांव के 26 जून को जंगल में मिले ग्रामीण के शव मामले में नक्सलियों ने बैनर लगाकर बयान जारी किया है।

नक्सलियों ने ली ग्रामीण की हत्या की जिम्मेदारी
नक्सलियों द्वारा लगाए बैनर में ग्रामीण की हत्या करने की बात स्वीकार करते हुए हत्या की जिम्मेदारी ली है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में बैनर पोस्टर लगाए है। गौरतलब हो कि 26 जून की सुबह जुंगड़ा निवासी 33 वर्षीय सनकू राम गोटा का शव जंगल में मिला था। सनकू की हत्या गला घोंटकर हत्या की गई थी।

मृतक के स्वजनों ने पुलिस को बताया था कि रात में कुछ अज्ञात लोग घर में घुस आए और सनकू को अगवा कर ले गए थे और दूसरे दिन सुबह उसका शव जंगल में मिला था। गला दबाकर की गई हत्या को देखते हुए पुलिस ने इस मामले को आपसी रंजिश में की गई हत्या मानकर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी।

इसी बीच नक्सलियों की रावघाट एरिया कमेटी ने बैनर लगाकर सनकू राम को पुलिस का मुखबिर बताते हुए हत्या करने की जिम्मेदारी ली है। नक्सलियों ने सनकू राम पर कोयलीबेड़ा थाना में नक्सलियों की मूवमेंट के बारे में मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। अंतागढ़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा ने बताया कि नक्सलियों के द्वारा बैनर लगाया गया था जिसे पुलिस के द्वारा जब्त कर लिया गया है।

21 जून को नक्सलियों ने अपने ही साथी की थी हत्या
नक्सलियों ने 21 जून को अपने ही साथी को मौत के घाट उतारा था। नक्सलियों ने अपने साथी मानू दुग्गा की जनअदालत में गोली मारकर हत्या कर दी थी। नक्सली मानू दुग्गा पर संगठन की महिलाओं से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए गोली मार दी थी। नक्सली मानू दुग्गा पर 5 लाख का इनाम घोषित था।

kgnews

Recent Posts

रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 3 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे

रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 3 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे

रतलाम रतलाम जिले के ग्राम हतनारा में मुहर्रम के अवसर पर गुरुवार को बड़ा हादसा…

34 minutes ago
कार-बाइक की टक्कर में दो पत्रकार घायल, कुचलने की कोशिश का गंभीर आरोप

कार-बाइक की टक्कर में दो पत्रकार घायल, कुचलने की कोशिश का गंभीर आरोप

डोंगरगढ़. राजनादगांव के सनसिटी क्षेत्र में बीती रात सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार कार…

46 minutes ago
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने वाले ही भविष्य का नेतृत्व करेंगे : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने वाले ही भविष्य का नेतृत्व करेंगे : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने वाले ही भविष्य का नेतृत्व करेंगे : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…

52 minutes ago
CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- आपातकाल में लोकतंत्र को कुचलने का किया गया प्रयास

CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- आपातकाल में लोकतंत्र को कुचलने का किया गया प्रयास

भोपाल  लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता…

52 minutes ago
CG : राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण …

CG : राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण …

एमसीबी । राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायत विकास योजना विषय पर जनपद पंचायत…

1 hour ago
इंदौर में नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, ₹44 हजार की फेक करेंसी और प्रिंटिंग मशीन बरामद

इंदौर में नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, ₹44 हजार की फेक करेंसी और प्रिंटिंग मशीन बरामद

इंदौर इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में 200 रुपये का नकली नोट चलाने की कोशिश…

1 hour ago