Rajnandgaon : महतारी वंदन के ई.केवाईसी का फायदा उठाकर हुआ ठगी से बचने के लिए अपील जारी…

राजनांदगांव, साइबर ठग अब शासन के एसआईआर सर्वे और महतारी वंदन के ई-केवाईसी का फायदा उठाकर ठगी कर रहे हैं। इसके लिए खासकर ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को टारगेट किया जा रहा है। ओटीपी पूछकर उनकी गोपनीय बैंक ​ि​डटेल तक पहुंच रही है।

निर्वाचन आयोग और पुलिस प्रशासन ने लोगों को ऐसी ठगने से बचने की अपील की है। दरअसल प्रदेश के कई हिस्सों ऐसी ठगी की घटना सामने आई है। जिसमें साइबर ठग खुद को बीएलओ बताकर एसआईआर सर्वे के लिए फोन नंबर रजिस्टर्ड करने की बात कह रहे हैं। वहीं फोन नंबर पर आने वाले ओटीपी की जानकारी मांग रहे हैं। ओटीपी बताते ही ठग संबंधितों के खातों से राशि का ऑनलाइन आहरण कर रहे हैं। यही स्थिति महतारी वंदन के ई-केवाईसी को लेकर भी बनी हुई है। साइबर ठग योजना की राशि रुकने, केवाईसी के लिए मोबाइल नंबर, खाता नंबर और बैंक डिटेल की पूरी जानकारी जुटा रहे हैं। ताकि आसानी से ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया जा सके। ऐसी ठगने से लोगों को बचाने के लिए पुलिस ने अभियान शुरु किया है।

बड़ी रा​शि निकालने किसान अकेले न जाएं: इन दिनों सम​र्थन मूल्य में धान खरीदी भी चल रही है। धान बेचने के लिए बाद किसानों के खाते में राशि पहुंच रही है। ऐसे में ठगी की आशंका हो देखते हुए पुलिस प्रशासन ने किसानों से भी अलर्ट रहने की अपील की है। किसानों को बड़ी राशि निकालने बैंक अकेले नहीं जाने, परिवार के सदस्य के साथ ही बैंक जाने, रकम आहरण की जानकारी रास्तें में किसी को नहीं देने जैसी अपील की है। वहीं बैंक प्रबंधनों को भी इन दिनों सुरक्षा व संदेहियों की निगरानी कड़ी करने कहा है।

एसआईआर के लिए फोन पर ओटीपी की जरूरत नहीं पड़ती इधर छग मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा ऐसी ठगी से बचने के लिए भी अपील जारी की गई है। उन्होंने सभी जिले में पत्र जारी कर बताया है कि एसआईआर सर्वे किया जा रहा है। लेकिन इसके लिए मोबाइल नंबर पर न तो किसी तरह का ओटीपी आता है और न ही ओटीपी किसी के द्वारा पूछा जाता है। सावधानी जरूरी है।

kgnews

Recent Posts

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

4 hours ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

4 hours ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

4 hours ago
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…

4 hours ago
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

4 hours ago