बिलासपुर । आज आयोजित यूपीएससी परीक्षा में 54.36% परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह 9 बजे गेट बंद होने के बाद कई केंद्रों पर देर से पहुंचे छात्रों को प्रवेश नहीं दिया गया। अधिकारियों ने नियमों का हवाला देते हुए बताया कि एक मिनट की देरी पर भी गेट खोलने से अव्यवस्था फैल सकती थी। हाल ही में व्यापमं द्वारा आयोजित परीक्षा में 36% परीक्षार्थी अनुपस्थित थे, लेकिन यूपीएससी का यह आंकड़ा उससे काफी अधिक है। वहीं, परीक्षा में पद्मभूषण, फीफा से लेकर स्पेसएक्स तक के कई रोचक सवाल भी पूछे गए थे। जो परीक्षा के बाद चर्चा का विषय बनी।

परीक्षा प्रभारी और डिप्टी कलेक्टर एसके कंवर ने बताया कि देर से आने वाले परीक्षार्थियों को नियमों के अनुसार प्रवेश नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों के देर आने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन यह उनकी अपनी जिम्मेदारी है। बिलासा गर्ल्स कॉलेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जांच की गई। प्रवेश के दौरान पुलिसकर्मियों ने ठंड से बचाव के लिए पहनी गई ऊनी टोपियां भी उतरवा दीं। यह परीक्षा यूपीएससी द्वारा असिस्टेंट फंड कमिश्नर एवं इनफोर्समेंट ऑफिसर कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट के लिए आयोजित की गई थी। बिलासपुर में इसके लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कुल 2316 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, जिनमें से 1259 अनुपस्थित रहे। केवल 1057 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी, जो कुल संख्या का लगभग 46% है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *