रायपुर । छत्तीसगढ़ में आज से पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरुआत हो गई है, जो 23 दिसंबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य राज्य को पोलियो मुक्त बनाए रखना और शून्य से 5 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रह जाए।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभियान के पहले चरण में बूथों पर बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जा रही हैं, वहीं 22 और 23 दिसंबर को विशेष तौर पर घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। इसके लिए प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों की टीमें गठित की गई हैं, जो शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को चिन्हित करेंगी और उन्हें पोलियो ड्रॉप्स पिलाएंगी।

इस अभियान के तहत बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, हाट-बाजार, मेलों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी पोलियो बूथ लगाए गए हैं, ताकि यात्रा कर रहे बच्चों को भी समय पर खुराक मिल सके। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान विशेष निगरानी व्यवस्था की गई है और प्रत्येक टीम को निर्धारित क्षेत्र में शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *