रायपुर। खम्हारडीह थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है. पार्वती नगर में बच्चा चोरी के शक में स्थानीय लोगों ने एक महिला को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की. घटना सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है. महिला पर आरोप है कि वह मोहल्ले से एक बच्चे को उठाकर अपने साथ लेकर जाने की कोशिश कर रही थी. लेकिन इस दौरान लोगों को शक हुआ और उन्होंने महिला को घेर लिया.
जानकारी के मुताबिक, बच्चा चोरी के शक में लोगों ने एक महिला को रंगे हाथों पकड़ने का दावा करते हुए जमकर पिटाई कर दी. घटना को लेकर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया. पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वाकई बच्चा चोरी की कोशिश हुई थी या फिर यह सिर्फ अफवाह का मामला है. इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है.
रायपुर/दिल्ली। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन गर्मी और झुलसाने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक,…
राजनांदगांव , मेडिकल कॉलेज के बाद जिला अस्पताल में बॉथ टब मंगाया गया है। इसे…
बेमेतरा। राज्य शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बेमेतरा…
राजनांदगांव | लखोली बाइपास में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। इस हिस्से से आवाजाही…
बिलासपुर। फैमिली कोर्ट परिसर के सामने एक पति द्वारा अपनी पत्नी को सरेराह तीन बार…