राजनांदगांव, शहर के नेहरु नगर के निजी मकान में चल रहे प्रार्थना सभा में हंगामा हो गया। बड़ी संख्या में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सदस्य मकान के बाहर जुट गए। जहां ग्रामीणों का धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया। इसके बाद कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि नेहरु नगर में अतुलेश मसीह का निजी मकान है।
जहां वे बगैर अनुमति चर्च का संचालन कर रहे हैं, वहीं हर रविवार को यहां प्रार्थना सभा के नाम पर ग्रामीणों का धर्मांतरण-मतांतरण कराया जा रहा है। लगातार इसकी शिकायत सामने आ रही थी,जिसके बाद विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मकान का घेराव किया है। हंगामा बढ़ता देख पुलिस टीम ने सदस्यों को समझाइश दी। मकान के भीतर मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया। विहिप के नगर मंत्री अंकित खंडेलवाल, विहिप नगर उपाध्यक्ष योगेश मुदलियार सहित अन्य सदस्यों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। धर्मांतरण का आरोप लगाकर जिम्मेदार पर कार्रवाई की मांग की है।
पनेका में भी शिकायत शहर से लगे ग्राम पनेका में भी निजी मकान में अवैध ढंग से चर्च के संचालन की शिकायत हुई है। विहिप ने आरोप लगाया है कि एक निजी कॉलेज की प्राचार्य यहां धार्मिक सभाएं आयोजित करती है। जिसमें शामिल कर आसपास के ग्रामीणों का धर्मांतरण कराने का प्रयास कर रही है। विहिप ने बसंतपुर पुलिस से त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।
रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है और प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में आवारा कुत्तों के हमलों, रेबीज के बढ़ते खतरे…
उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने कोरबा जिले को 73 करोड़ रुपये से अधिक के विकास…
रायपुर । कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर…
कोरबा । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुरूप…
रायपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा दक्षता तथा आधुनिक रेल संचालन की…