छत्तीसगढ़

CG : सीजीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के लिए मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन

कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ  देंगे परीक्षा पैटर्न, रणनीति और समय-प्रबंधन की जानकारी

उत्तर बस्तर कांकेर , छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आगामी 22 फरवरी को राज्य लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिसमें शामिल होने वाले जिले के अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन, सही रणनीति और परीक्षा की तैयारी के संबंध में जिला प्रशासन कांकेर द्वारा एक दिवसीय मार्गदर्शन कार्यशाला तथा प्रीलिम्स मैराथन टेस्ट सीरिज का आयोजन किया जा रहा है।

परीक्षा के अंतिम दिनों में सही दिशा, समय-प्रबंधन, प्रश्न हल करने की तकनीक और मानसिक मजबूती के संबंध में कार्यशाला में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। यह मार्गदर्शन कार्यशाला 13 फरवरी को मावा मोदोल कोचिंग केंद्र भानुप्रतापपुर तथा 17 फरवरी को मावा मोदोल कोचिंग संस्थान कांकेर में आयोजित किया जाएगा।

जिले के कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर एवं जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी द्वारा अभ्यर्थियों को सीजीपीएससी परीक्षा की तैयारी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। परीक्षा की रणनीति, लक्ष्य निर्धारण, समय-प्रबंधन, नकारात्मक अंकन से बचाव, रिवीजन प्लान, प्रश्न चयन की तकनीक और परीक्षा-दिन की तैयारी जैसे विषय इसमें शामिल रहेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार जिले में सीजीपीएससी के प्रीलिम्स मैराथन टेस्ट सीरिज का आयोजन 10 फरवरी से 20 फरवरी तक किया जा रहा है। इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों को वास्तविक परीक्षा जैसी समय-सीमा में अभ्यास कराना, कमजोर विषयों की पहचान कराना और अंतिम समय में त्रुटियों को सुधारने का अवसर देना है। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे कार्यशाला एवं टेस्ट सीरीज में उपस्थित होकर अधिकतम लाभ लें।


छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले जिले के सभी अभ्यर्थियों से जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि वे परीक्षा दिवस को अपना प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और लोक सेवा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा केंद्र में समय से पूर्व पहुंचना सुनिश्चित करें ताकि वे शांत मन से परीक्षा में शामिल हो सके।

kgnews

Recent Posts

रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा अनिवार्य: लोकेश कवाडि़या

रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा…

24 minutes ago
आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर भीषण जाम, भैरूघाट में अजनार ब्रिज की मरम्मत से घंटों फंसे वाहन

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर भीषण जाम, भैरूघाट में अजनार ब्रिज की मरम्मत से घंटों फंसे वाहन

धार   अगर आप राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-मुंबई हाईवे पर सफर कर रहे हैं और धामनौद इलाके…

54 minutes ago
मोहन सरकार ने UCC कमेटी का कार्यकाल 26 जुलाई तक बढ़ाया, विधानसभा सत्र 24 जुलाई को होगा समाप्त

मोहन सरकार ने UCC कमेटी का कार्यकाल 26 जुलाई तक बढ़ाया, विधानसभा सत्र 24 जुलाई को होगा समाप्त

भोपाल मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) कानून अब विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में…

1 hour ago
​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का 'सख्त': राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी…

2 hours ago
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन 1 करोड़ 6 लाख से अधिक बच्चों को…

2 hours ago