राजनांदगांव : लीग मैच में जीएमसीसी को रोमांचक और टैक्स बार बी को मिली एकतरफा जीत…राजनांदगांव : लीग मैच में जीएमसीसी को रोमांचक और टैक्स बार बी को मिली एकतरफा जीत…

राजनांदगांव , साइंस कॉलेज में टैक्स बार के तत्वावधान में सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन दो शानदार मैच खेले गए। हालांकि पहला मैच एकतरफा हो गया। वहीं दूसरे मैच में जीएमसीसी कमला कॉलेज को रोमांचक जीत मिली। इस तरह टैक्स बार बी और जीएमसीसी कमला कॉलेज को दो-दो अंक प्राप्त किए। पहले मैच में टैक्स बार बी ने बैटिंग करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 129 रन बनाए। इसमें मोहनीश कुमार ने 49 रनों की शानदार पारी खेली। जबकि लोकेश वर्मा ने 30 और कुंदन ने 14 रनों का योगदान दिया। जवाब में उतरी सीनियर क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी 7.4 ओवर में ही 61 रन बनाकर ऑल आउट हो गए।

एससीसी की तरफ से कोई भी बल्लेबाज कोई खास योगदान नहीं दे पाया। पीएस साहू ने 14 रन बनाए। गोविंद यादव ने 13 और डीपी साहू ने 12 रनों का योगदान दिया। अंत में हेमंत ने 10 रन जुटाए। पूरी टीम 61 पर ऑल आउट हो गई। दूसरा मैच रोमांचक रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीएमसीसी ने 97 रन बनाए। इसमें मन्नू चौबे ने 12, एश्वर्य सिन्हा ने 16, चंद्रेश सिन्हा ने तीन छक्के मारकर 18 रन बनाए। वहीं संदीप साहू ने 12 और पंकज लोहिया ने 15 रन जोड़कर टीम को 97 रन तक पहुंचाया। जवाब में उतरी एनसीएल 11 की टीम की शुरुआत अच्छी रही। राजेश महाना ने शानदार 46 रन बनाए लेकिन उनके रन आउट होने के बाद टीम की स्थिति बिगड़ गई। चंद्रकिरण महिपाल ने 19 रनों का योगदान दिया। बाकी के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। टीम 93 रन ही बना पाई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *