cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

सुकमा । भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2026-27 के तहत भर्ती प्रक्रिया वर्तमान में जारी है। जिले में पंजीयन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 तक कुल 83 आवेदकों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया है। इन पंजीकृत उम्मीदवारों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीईई) जून 2026 में आयोजित होने की संभावना है।

परीक्षा से पूर्व उम्मीदवारों को बेहतर तैयारी कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आवेदकों से जानकारी मांगी गई है, ताकि पर्याप्त संख्या में अभ्यर्थी उपलब्ध हो सके और उन्हें परीक्षा के लिए सुनियोजित ढंग से तैयार किया जा सके।इसके लिए प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन जानकारी/पंजीयन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। जिला रोजगार अधिकारी एस.के. भार्वे ने बताया कि अग्निवीर भर्ती 2026-27 हेतु पंजीकृत उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल (https://erojgar.cg.gov.in) पर पंजीयन करा सकते हैं अथवा जिला रोजगार कार्यालय, सुकमा से संपर्क कर सकते हैं।

यह निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम 04 मई 2026 से प्रारंभ होकर 04 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर प्रशिक्षण हेतु पंजीयन कर लाभ उठाएं और परीक्षा की तैयारी को मजबूत करें।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *