डोंगरगांव | शासकीय डॉ.बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई बालक तथा बालिका के स्वयं सेवकों, विद्यार्थियों ने पौध रोपण कर लोगों को जागरूक किया।
प्राचार्य डॉ.एके धमगाए के मार्गदर्शन, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (बालिका) कार्यक्रम अधिकारी प्रियांकी गजभिए, रासेयो प्रभारी (बालक) कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशाराम साहू के नेतृत्व में नवीन गोदग्राम ग्राम पंचायत पांगरी कला के आश्रित ग्राम पांगरी खुर्द में पंचायत परिसर व सहकारी सेवा समिति परिसर में आंवला, कटहल, काजू, मूंगा, पपीता, अशोक आदि फलदार तथा औषधिपरक पौधे लगाए। इस गतिविधि में ग्राम पंचायत सरपंच श्याम साय, सचिव किरण रामटेके, पंच नारद साहू, सहकारी समिति के कर्मचारी रविकुमार, फकीर दास साहू, जीवराखन साहू आदि उपस्थित थे।


Leave a Reply