CG : धारदार चाकू के साथ कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, कई गंभीर मामलों में रहा है शामिल …
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए धारदार चाकू के साथ एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पहले भी हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे कई गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। यह कार्रवाई थाना पंडरी पुलिस द्वारा की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति दलदलसिवनी क्षेत्र स्थित वर्मा चिकन सेंटर के पास अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसे जब्त कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी सूरज चौरे (28 वर्ष), निवासी शिवाजी नगर द्वारिका विहार दलदलसिवनी, थाना पंडरी रायपुर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 100/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी और नशे से जुड़े मामले शामिल हैं। पंडरी थाना क्षेत्र में दर्ज पुराने मामलों के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2017 से लेकर 2025 तक लगातार गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं।
इनमें धारा 307 (हत्या का प्रयास), 294, 323, 147, 148, 149, 324, 506, 34 भादवि सहित आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामले शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी क्षेत्र में एक सक्रिय गुंडा बदमाश के रूप में जाना जाता है और लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसकी गतिविधियों पर पहले भी निगरानी रखी जा रही थी। रायपुर पुलिस ने कहा है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है ताकि अपराध पर नियंत्रण रखा जा सके। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से आगे पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि वह चाकू किस उद्देश्य से लेकर घूम रहा था और क्या वह किसी वारदात की योजना में था।
बिलासपुर। नगर निगम की स्वच्छता टीम के साथ गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने…
भोपाल मध्य प्रदेश में अब घर, दुकान, बहुमंजिला इमारत या किसी भी तरह का निर्माण…
इंदौर दुनिया को स्नूकर का खेल सिखाने वाले मध्य प्रदेश में 100 साल में पहली…
ग्वालियर यदि आपके आधार कार्ड में अभी तक ईमेल आईडी अपडेट नहीं है या आप…
भोपाल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आज देशभर में बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के…
रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…