CG : विधायक निधि पोर्टल के प्रभावी उपयोग हेतु संभागीय कार्यशाला आयोजित …

अंबिकापुर। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना की सम्पूर्ण प्रक्रिया को 01 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित करने के लिए सरगुजा संभाग के सभी जिलों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिला पंचायत सरगुजा के सभा कक्ष में आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय रायपुर के संयुक्त संचालक डी.एस. वर्मा एवं उनके टीम द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना की ऑनलाइन सॉफटवेयर की डिजिटल रूप रेखा की विस्तृत जानकारी दी गई।

संयुक्त संचालक डी.एस. वर्मा ने कहा कि विधायक निधि की स्वीकृति एवं राशि जारी करने की प्रक्रिया ऑनलाइन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। उन्होंने बाताया कि पिछले एक वर्ष से रायपुर जिले में इस प्रणाली का पायलट प्रोजेक्ट के रूप में संचालित किया जा रहा था, अब इसे छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों में लागू कर दिया गया है। उन्होने सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रक्रिया को बारीकी से समझने कहा ताकि प्रणाली का क्रियान्वयन प्रभावी और सुचारू रूप से किया जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के सभी जिलों के जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी एवं कर्मचारी, विधायकों के निज सहायक/डाटा एन्ट्री ऑपरेटर एवं सभी जिलों के समस्त क्रियान्वयन एजेंसियों के अधिकारी एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर उपस्थित थे।
TAGS

kgnews

Recent Posts

CG : महिला पार्षद के देवर ने निगम कर्मचारी को धमकाया, FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की …

CG : महिला पार्षद के देवर ने निगम कर्मचारी को धमकाया, FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की …

बिलासपुर। नगर निगम की स्वच्छता टीम के साथ गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने…

17 minutes ago
MP में निर्माण कार्य के नए नियम: बिना सूचना घर या दुकान बनाई तो हो सकती है जेल, श्रम विभाग का सख्त आदेश

MP में निर्माण कार्य के नए नियम: बिना सूचना घर या दुकान बनाई तो हो सकती है जेल, श्रम विभाग का सख्त आदेश

भोपाल  मध्य प्रदेश में अब घर, दुकान, बहुमंजिला इमारत या किसी भी तरह का निर्माण…

23 minutes ago
MP को मिली बड़ी मेजबानी, इंदौर में पहली बार होगी विश्व स्नूकर चैंपियनशिप; नवंबर में होगा आयोजन

MP को मिली बड़ी मेजबानी, इंदौर में पहली बार होगी विश्व स्नूकर चैंपियनशिप; नवंबर में होगा आयोजन

इंदौर  दुनिया को स्नूकर का खेल सिखाने वाले मध्य प्रदेश में 100 साल में पहली…

43 minutes ago
Aadhaar Update: 1 जुलाई से ईमेल आईडी अपडेट करना होगा मुफ्त, UIDAI ने खत्म की ₹75 फीस

Aadhaar Update: 1 जुलाई से ईमेल आईडी अपडेट करना होगा मुफ्त, UIDAI ने खत्म की ₹75 फीस

 ग्वालियर  यदि आपके आधार कार्ड में अभी तक ईमेल आईडी अपडेट नहीं है या आप…

1 hour ago
BJP के 7 लाख कार्यकर्ताओं की होगी ऑनलाइन परीक्षा, ऐप पर सवालों के जवाब देने पर मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट

BJP के 7 लाख कार्यकर्ताओं की होगी ऑनलाइन परीक्षा, ऐप पर सवालों के जवाब देने पर मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट

भोपाल  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आज देशभर में बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के…

1 hour ago
CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…

13 hours ago