CG : शबरी नदी तट पर पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की तैयारी, कलेक्टर ने किया निरीक्षण …
सुकमा। जिले के पर्यटन स्थलों को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कलेक्टर अमित कुमार रविवार को चिक्कलगुड़ा पहुंचे। इस अवसर पर डीएफओ अक्षय भोंसले भी उनके साथ उपस्थित रहे। कलेक्टर ने शबरी नदी के किनारे स्थित पर्यटन क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की संभावनाओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की और स्थल को अधिक आकर्षक एवं सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वहां घूमने आए स्थानीय पर्यटकों से संवाद किया और उनसे क्षेत्र में सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु सुझाव भी लिए। पर्यटकों ने साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं को लेकर अपनी राय साझा की। कलेक्टर ने कहा कि शबरी नदी तट को पर्यटन के दृष्टिकोण से और अधिक विकसित किया जाएगा ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके।
रायपुर जीपीएम जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिला चिकित्सालय में…
ओझर/नागलवाड़ी (बड़वानी) क्षेत्र में हो रही तेज वर्षा के कारण पहाड़ी नाले उफान पर हैं।…
भोपाल त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सास और रिटायर्ड जज…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों के डॉक्टरों को बिना स्थानीय रजिस्ट्रेशन के प्रैक्टिस की अनुमति…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र…
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि "धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना" और "प्रधानमंत्री जनमन…