CG : राजधानी रायपुर में आवासीय खेल अकादमी प्रशिक्षण हेतु राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 28 अप्रैल से प्रारंभ

गौरेला पेंड्रा मरवाही , आवासीय खेल अकादमी रायपुर में प्रशिक्षण हेतु राज्य स्तरीय चयन ट्रायल आयोजन 28 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि तीरंदाजी बालक एवं बालिका, फुटबॉल बालिका और वेटलिफ्टिंग बालक एवं बालिका चयन ट्रायल का आयोजन 28 एवं 29 अप्रैल को होगा। हॉकी बालक एवं बालिका और एथलेटिक्स बालक एवं बालिका का चयन ट्रायल का आयोजन 30 अप्रैल से 1 मई तक प्रातः 7 बजे होगा। चयन ट्रायल में राज्य के बालक एवं बालिका खिलाड़ी एवं अन्य राज्यों के 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी सम्मिलित हो सकते है।

पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज परीक्षण, चिकित्सकीय परीक्षण एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर में होगा। दूसरे दिन खेल कौशल परीक्षण तीरंदाजी खेल हेतु तीरंदाजी एरिना बालिका खेल छात्रावास के सामने मैदान रायपुर में, हॉकी खेल हेतु सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पिच-2 बालक खेल छात्रावस के सामने रायपुर में और फुटबॉल, एथलेटिक्स एवं वेटलिफ्टिंग खेल हेतु स्वामी विवेकानंद कोटा स्टेडियम रायपुर में किया जाएगा। 


     चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति द्वारा खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। खेल अकादमी संचालन नियम 2014 के अंतर्गत अंतिम रूप से चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, प्लेईंग किट, दुर्घटना बीमा आदि सुविधाएं शासन द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी। आवासीय खेल अकादमी हेतु चयन ट्रायल का आयोजन निर्धारित तिथि और स्थल पर किया जावेगा। चयन ट्रायल में सम्मिलित होने के लिए खिलाड़ी खेल एवं युवा कल्याण के जिला कार्यालयों से संपर्क कर सकते है। साथ ही खिलाड़ी सीधे आयोजन तिथि के प्रथम दिवस स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर में प्रातः 7 बजे से पंजीयन करा कर सम्मिलित हो सकते है।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. रोहाणी की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. रोहाणी की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. रोहाणी की जयंती पर किया नमन विधानसभा…

9 minutes ago
CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

बीजापुर । जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल पहल ‘‘सेवा सेतु‘‘ आम नागरिकों के लिए सुशासन…

30 minutes ago
CG : सेक्टर 6 पुलिस लाइन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ पौध रोपण …

CG : सेक्टर 6 पुलिस लाइन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ पौध रोपण …

भिलाई । सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सेक्टर-6 थाना परिसर स्थित पुलिस…

33 minutes ago
नारायणपुर में धर्मांतरित परिवारों को गांव छोड़ने का फरमान, घरों से बाहर फेंका सामान

नारायणपुर में धर्मांतरित परिवारों को गांव छोड़ने का फरमान, घरों से बाहर फेंका सामान

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में भरण्डा के बाद खड़का गांव में धर्मांतरण को लेकर…

54 minutes ago
CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी की टाउनशिप, सेक्टर-9 अस्पताल और मैत्री बाग के भविष्य…

57 minutes ago
MP Weather: भोपाल-सीहोर समेत कई इलाकों में बारिश, 50 जिलों में अलर्ट; खरगोन में आकाशीय बिजली से 2 की मौत

MP Weather: भोपाल-सीहोर समेत कई इलाकों में बारिश, 50 जिलों में अलर्ट; खरगोन में आकाशीय बिजली से 2 की मौत

भोपाल मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के…

1 hour ago