CG : बारिश से 21 मकान क्षतिग्रस्त, प्रभावित परिवारों को मुआवजा जारी …
जशपुर। जिले के ग्राम तपकरा में वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकानों के मुआवजा नहीं मिलने संबंधी शिकायत पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 21 प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि स्वीकृत कर दी है। तहसीलदार तपकरा ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर आवश्यक कार्यवाही पूरी की गई। जांच उपरांत 20 परिवारों को आंशिक मकान क्षति तथा एक परिवार को पूर्ण मकान क्षति के ंिलए आर.बी.सी. 6-4 के अंतर्गत मुआवजा स्वीकृत किया गया है। संबंधित परिवारों को शीघ्र ही सहायता राशि वितरित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद संबंधित हल्का पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा सभी आवेदनों का परीक्षण किया गया। कोटवार एवं आवेदकों के बयान दर्ज करने के पश्चात न्यायालयीन प्रक्रिया के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण किया गया। तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि सभी पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार राहत राशि प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। साथ ही मुआवजा वितरण में हुई देरी के लिए संबंधित पटवारी के विरुद्ध कार्रवाई भी की गई है।
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…
रायपुर छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्थानीय कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने…
भोपाल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी…