राजनांदगांव : 31 को मातृशक्तियों को सम्मानित करेगा छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन…

डोंगरगांव , छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने 31 अक्टूबर को बीआईटी दुर्ग में मातृशक्तियों का सम्मान समारोह रखा है। इस संबंध में 26 अक्टूबर को डोंगरगांव रेस्ट हाउस में बैठक हुई। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मेघनाथ यादव अधिक से अधिक मातृ शक्तियों को जोड़ने पर बल दिया।

बताया कि 31 अक्टूबर को दोपहर एक बजे से बीआईटी कॉलेज सभागार साइंस कॉलेज के सामने दुर्ग में आयोजित है। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पत्नी कौशिल्या देवी साय होंगी। उन महिलाओं का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने अपने हुनर और का​िबलियत के दम पर सामाजिक हित में निस्वार्थ काम किया है और लगातार कर रही हैं।

महिला पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देते हुए कार्यक्रम में अधिक से अधिक से संख्या में लाने का दायित्व दिया गया है। इस दौरान समस्त पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे और आवश्यक निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बेनीराम बघेल, अध्यक्ष दुर्ग संभाग शेखर साहू, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष तामेश्वर देवांगन, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण साहू, तहसील छुरिया महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष राधिका बाई कंवर, तहसील डोंगरगांव महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष दुर्गा निषाद आदि मौजूद रहे।

See also  CG : छत्तीसगढ़ के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात! दुर्ग से दिल्ली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; देखें पूरी टाइमिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *