छत्तीसगढ़

रायपुर : सैलानियों को जल्द मिलेगी ’तांदुला इको फ्रेंडली टूरिज्म पार्क’ की सौगात

तांदुला जलाशय के तट पर प्राकृतिक वादियों का आनंद ले सकेंगे सैलानी

रायपुर, 05 अगस्त 2023

तांदुला जलाशय के तट पर प्राकृतिक वादियों का आनंद ले सकेंगे सैलानी
तांदुला जलाशय के तट पर प्राकृतिक वादियों का आनंद ले सकेंगे सैलानी
तांदुला जलाशय के तट पर प्राकृतिक वादियों का आनंद ले सकेंगे सैलानी

प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ में पर्यटन के विकास के लिए तेजी से निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। यहां सैलानियों के लिए सुविधाओं सहित सुगम पहुंच का भी ध्यान रखा जा रहा है। इसी कड़ी में जल्द ही सैलानियों को ’तांदुला इको फ्रेंडली टूरिज्म पार्क’ की सौगात मिलने वाली है। बालोद जिले की प्रमुख एवं जीवनदायिनी तांदुला नदी में निर्मित तांदुला जलाशय के तट स्थित मनोरम प्राकृतिक वादियों को सैलानियों के लिए विकसित किया जा रहा है।

संयुक्त जिला कार्यालय बालोद के समीप आदमाबाद में निर्माणाधीन ’तांदुला इको फ्रेंडली टूरिज्म पार्क’ का निर्माण कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। उल्लेखनीय है कि आदमाबाद के समीप स्थित तांदुला जलाशय का तट जंगल एवं हरे-भरे वृक्षेों से आच्छादित होने तथा बेहतरीन प्राकृतिक परिवेश और जरूरी सुविधाओं से युक्त होने के कारण सैलानियों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा है। इस पर्यटन स्थल के विकसित हो जाने से बड़ी संख्या में सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। पार्क के सामने आकर्षक मुख्य द्वार का निर्माण किया जा रहा है। यहां पर्यटकों के रूकने के लिए कार्टेज, मचान, टेंट हाउस के अतिरिक्त रेस्टोरेंट, वाटर बॉडी, बुद्धा स्टेच्यू, गार्डन आदि निर्माण कार्य किया जा रहा है। यहां चम्पा के फूलों के अलावा फलदार पौधों का रोपण भी कराया जा रहा है। तांदुला जलाशय पर्यटन स्थल को आकर्षक एवं सुसज्जित बनाया जा रहा है, जिससे कि छत्तीसगढ़ के साथ-साथ अन्य राज्यांे से भी पर्यटक यहां आएं। पर्यटन स्थल में विभिन्न स्टॉल भी स्थापित किया जाएंगे। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सकंेगे।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : स्वास्थ्य विभाग द्वारा बरसात के मौसम में डेंगू एवं मलेरिया बीमारी से बचाव के लिए दी गई समसामयिक सलाह

राजनांदगांव : स्वास्थ्य विभाग द्वारा बरसात के मौसम में डेंगू एवं मलेरिया बीमारी से बचाव के लिए दी गई समसामयिक सलाह

राजनांदगांव एडीज मच्छरों के प्रजनन की संभावना बढ़ जाती है। डेंगू एवं मलेरिया जैसी मच्छरजनित…

46 seconds ago
राजनांदगांव : उप निरीक्षक संवर्ग, सूबेदार एवं प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा 12 जुलाई को, जिले में सभी तैयारियां पूर्ण

राजनांदगांव : उप निरीक्षक संवर्ग, सूबेदार एवं प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा 12 जुलाई को, जिले में सभी तैयारियां पूर्ण

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

31 minutes ago
छत्तीसगढ़ में बैकलॉग भर्ती होगी तेज, मुख्य सचिव ने सचिवों को दिए खाली पद भरने के निर्देश

छत्तीसगढ़ में बैकलॉग भर्ती होगी तेज, मुख्य सचिव ने सचिवों को दिए खाली पद भरने के निर्देश

रायपुर. मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के समस्त विभागों…

41 minutes ago
मोहला : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने ब्लॉक स्तरीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न

मोहला : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने ब्लॉक स्तरीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न

- स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बनी रणनीति…

44 minutes ago
स्वास्थ्य संस्थाओं में गुणवत्तायुक्त दवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

स्वास्थ्य संस्थाओं में गुणवत्तायुक्त दवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

स्वास्थ्य संस्थाओं में गुणवत्तायुक्त दवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए: उप मुख्यमंत्री शुक्ल दवाओं…

46 minutes ago