उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 308 करोड़ की लागत से बन रहे केशकाल घाट बायपास रुट का किया निरीक्षण
कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
रायपुर
उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर बहुप्रतीक्षित केशकाल घाट फोरलेन बायपास रुट का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के साथ बायपास के दोनों छोरों का निरीक्षण कर बायपास के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। साव ने अधिकारियों से कहा कि बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए यह बायपास अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसका तेजी से निर्माण कर आवाजाही शुरू करना सरकार की प्राथमिकता में है।
11.38 किमी का है बायपास, 2 वृहद और 2 मध्यम पुल भी बनेंगे
लोक निर्माण विभाग द्वारा 308 करोड़ रुपए की लागत से 11.38 किमी लंबे केशकाल घाट बायपास का निर्माण किया जा रहा है। इस बायपास में दो वृहद और दो मध्यम पुल भी बनाए जाएंगे।
केशकाल-सलना सड़क मजबूतीकरण कार्य का भी किया निरीक्षण
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कोंडागांव जिले के केशकाल शहर में केशकाल से सलना तक सड़क मजबूतीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए। साव नजदीक के बेड़मा गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल अर्पण कार्यक्रम में भी शामिल हुए। विधायक नीलकंठ टेकाम और कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।
सूरजपुर । खरीफ सीजन को देखते हुए जिले में किसानों को खाद की निर्बाध आपूर्ति…
सूरजपुर । संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देशन तथा कलेक्टर श्रीमती रेना…
सूरजपुर । ग्रीष्म ऋतु में जल स्तर गिरने से उत्पन्न पेयजल कठिनाई को दूर करने…
सूरजपुर । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिले के भटगांव नगर पंचायत स्थित…
सूरजपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और विकास को…
सूरजपुर । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समाज…