राजनांदगांव: कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा कोरोना पॉजीटिव, सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी

राजनांदगांव 23 अगस्त। राजनांदगांव शहर एवं जिले में कोरोना पॉजीटिव मरीज की संख्या में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है वहीं जिले में कोरोना ने नेताओं अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि भी कोरोना की चपेट में आ चुके है. विगत दिनों पूर्व महापौर शोभा सोनी भी कोरोना पॉजीटिव पाई गई थी साथ ही भाजपा नेता ऋषि देव चौधरी की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई थी. पूर्व में विधायक दलेश्वर साहू भी कोरोना की चपेट में आ चुके है .

वहीं वर्तमान समय में राजनांदगांव में आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने अपना कोरोना टेस्ट कराया था जिसके बाद उनकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजीटिव आई है उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी . जिसमें उन्होने कहां ”मैंने अभी कोरोना टेस्ट करवाया है । जिसमे रिपोर्ट पाजेटिव आई है मेरा सभी उन संम्मानित जनों से सादर निवेदन है जो मेरे संपर्क में रहे हो वे भी सुरक्षा की दृष्टि से अनिवार्य रूप से अपना भी कोरोना टेस्ट करवा लें
कुलबीर सिंह छाबड़ा अध्यक्ष शहर जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)”
छाबड़ा के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद उनके करीबियों एवं रिस्तेदारों ने उनके जल्द ही स्वस्थ्य होने की कामना की है .

See also  राजनांदगांव : बारिश : अस्पताल कॉलोनी की सड़कों पर जलभराव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *