छत्तीसगढ़

CG : दंतेवाड़ा में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, पंपों में भीड़ …

दंतेवाड़ा। जिले में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के करीब 8 पेट्रोल पंपों पर फ्यूल की आपूर्ति अस्थाई रूप से प्रभावित हुई है। जिला प्रशासन के अनुसार HPCL के मुख्य आपूर्ति केंद्र में तकनीकी समस्या आने के कारण 8 पेट्रोल पंपों तक ईंधन नहीं पहुंच पा रहा है, जिसकी वजह से पंप में जबरदस्त भीड़ भी है। प्रशासन ने लोगों से घबराकर ईंधन का भंडारण नहीं करने और जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदने की अपील की है। प्रशासन ने बताया कि गीदम का दंतेश्वरी सर्विस सेंटर, बचेली का स्टार पेट्रोल पंप, दंतेवाड़ा के एसआर फ्यूल और जोगीसोरी फ्यूल, नकुलनार का भदावर फ्यूल, बारसूर का ओम साईं राम पेट्रोलियम, जमावड़ा का गजलू गुरुजी पेट्रोलियम और कटेकल्याण का युगांत फ्यूल फिलहाल प्रभावित हैं।

कंपनी की ओर से आपूर्ति व्यवस्था को सामान्य करने का प्रयास जारी हैं। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर जिला प्रशासन स्थिति की निगरानी कर रहा है। प्रशासन का कहना है कि कृषि कार्य, एंबुलेंस सेवा, सार्वजनिक परिवहन, शासकीय कार्य और निर्माण गतिविधियां प्रभावित न हों, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। HPCL पंपों पर सप्लाई बहाल होने तक लोग अन्य कंपनियों के पेट्रोल पंपों से ईंधन ले सकते हैं। प्रशासन ने जारी की सूची, कहा- इन पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध है ईंधन

गीदम- सुनील और अशोक पेट्रोल पंप (BPCL) बचेली- ग्रेस फ्यूल (BPCL), नंदराज फ्यूल्स (IOC) किरंदुल- केए फ्यूल (BPCL), बैलाडीला सर्विस स्टेशन (IBP) बालूद- एलएन फ्यूल (BPCL) नकुलनार- नायक देवल फ्यूल (BPCL) कारली- न्यू उजाला पुलिस पेट्रोल पंप (IOC) कटेकल्याण- मां दंतेश्वरी फ्यूल (IOC) दंतेवाड़ा- मोडियम पेट्रोलियम (IOC), मां दंतेश्वरी जिओ फ्यूल्स (जियो-बीपी)

kgnews

Recent Posts

CG : MG रोड के ऑटोमोबाइल शॉप में लगी आग …

CG : MG रोड के ऑटोमोबाइल शॉप में लगी आग …

रायपुर। राजधानी रायपुर में MG रोड स्थित ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग लग गई है।…

10 minutes ago
CG : कत्तानुमा हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, सूचना पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई …

CG : कत्तानुमा हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, सूचना पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई …

रायगढ़। पूंजीपथरा पुलिस द्वारा ग्राम तराईमाल स्थित सिंघल प्लांट के पास धारदार हथियार लहराकर लोगों…

16 minutes ago
CG : बड़ी मां को युवती ने किया लहूलुहान, क्रिकेट बैट से मारने का आरोप …

CG : बड़ी मां को युवती ने किया लहूलुहान, क्रिकेट बैट से मारने का आरोप …

बिलासपुर। न्यायधानी के सरकंडा थाना क्षेत्र में घरेलू और पारिवारिक विवादों में बढ़ते आक्रोश का…

21 minutes ago
CG : चलती ट्रेलर में लगी आग, ड्राईवर ने कूदकर बचाई जान …

CG : चलती ट्रेलर में लगी आग, ड्राईवर ने कूदकर बचाई जान …

कोरबा। कोरबा-कुसमुंडा मार्ग पर बरमपुर मोड़ के पास बुधवार रात एक चलती ट्रेलर में अचानक…

32 minutes ago
CG : बच्चे की मौत तरबूज से नहीं फूड पॉइजनिंग बताया जा रहा …

CG : बच्चे की मौत तरबूज से नहीं फूड पॉइजनिंग बताया जा रहा …

जांजगीर। जिले में बच्चे की मौत फूड पाइजनिंग की वजह से हुई थी, मगर इसका…

38 minutes ago
CG : DEO पर कार्रवाई, स्कूल शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन …

CG : DEO पर कार्रवाई, स्कूल शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन …

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाते हुए राज्य…

44 minutes ago