छत्तीसगढ़

CG : महिलाएं दारू बेच रही, सुशासन तिहार में शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी …

बिलासपुर। सुशासन तिहार में मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आबकारी अमले ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को सीपत क्षेत्र के ग्राम मटियारी में आबकारी विभाग की टीम ने दबिश देकर बड़ी मात्रा में महुआ शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपितों के कब्जे से 57 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। सहायक आयुक्त आबकारी नवनीत कुमार तिवारी ने बताया कि सुशासन तिहार के दौरान मटियारी में अवैध शराब की शिकायत मिली थी। इस पर आबकारी अधिकारियों की टीम ने गांव में दबिश देकर आरोपित रूकमणी पति उज्जैन सिंह के कब्जे से 20 लीटर, श्यामता बाई पति बीरबल के रिहायशी मकान से 15 लीटर और शैलबाई पति सुरेंद्र के कब्जे से 22 लीटर महुआ शराब जब्त की। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) और 59(क) के तहत गैर जमानतीय प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया।

इसी कार्रवाई के दौरान निर्मला बाई पति रामनाथ और पूनम मालिया पति सन्नू मालिया के घर से भी महुआ शराब बरामद की गई। दोनों के खिलाफ धारा 34(1)(क) के तहत मामला दर्ज किया गया। टीम ने ग्राम मटियारी के शासकीय तालाब के पास लावारिस हालत में छिपाकर रखी गई 180 लीटर महुआ शराब और 1530 किलोग्राम महुआ लहान भी जब्त किया। वहीं, एक टीम ने सकरी क्षेत्र के ग्राम अमेरी में कार्रवाई करते हुए सूरज बघेल पिता धनऊ राम के कब्जे से 9.36 लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त की। आरोपित को जेल दाखिल किया गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : उप सरपंच की मौत, आकाशीय बिजली का कहर …

CG : उप सरपंच की मौत, आकाशीय बिजली का कहर …

कांकेर। प्रदेश में अगले 2-3 दिनों में मानसून की एंट्री हो सकती है, जिससे मौसम…

10 minutes ago
महिला सुरक्षा एवं गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के प्रयासों की राज्य महिला आयोग ने की सराहना

महिला सुरक्षा एवं गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के प्रयासों की राज्य महिला आयोग ने की सराहना

महिला सुरक्षा एवं गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के प्रयासों की…

32 minutes ago
CG : महिला वन रक्षक पर हमला कर फाड़ी वर्दी, एक्शन में पुलिस …

CG : महिला वन रक्षक पर हमला कर फाड़ी वर्दी, एक्शन में पुलिस …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: पेंड्रा थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान एक महिला वन रक्षक के साथ मारपीट,…

34 minutes ago
CG : मसीहा बनकर आई पुलिस, तूफान के बीच ऐसे बची युवक की जान …

CG : मसीहा बनकर आई पुलिस, तूफान के बीच ऐसे बची युवक की जान …

धरसींवा: राजधानी रायपुर में गुरुवार रात तेज आंधी-बारिश के बीच एक युवक गहरे नाले में…

43 minutes ago
नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, वॉशिंग पाउडर की आड़ में चल रहा था काला कारोबार, 12 गिरफ्तार

नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, वॉशिंग पाउडर की आड़ में चल रहा था काला कारोबार, 12 गिरफ्तार

दुर्ग. जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम कुथरेल और अंडा में दो स्थानों पर…

53 minutes ago