मुख्यमंत्री ने भारतरत्न मदर टेरेसा की जयंती पर उन्हें किया नमन

26 अगस्त

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित भारतरत्न मदर टेरेसा की जयंती 26 अगस्त पर उन्हें नमन किया है। मदर टेरेसा के अमूल्य योगदान को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा है कि मदर टेरेसा ने अनाथ और असहाय लोगों का सहारा बनकर हजारों लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने मानवता की सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर लोगों को मुस्कुराहट और शांति का पाठ पढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *