CG : लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश…

खैरागढ़ , सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रस्तावित है इनकी तैयारियों के बीच प्रभारी कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल ने समय-सीमा की बैठक में विभागवार योजनाओं और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने और लंबित मामलों का तय समय में निराकरण करने के निर्देश दिए।

अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया, 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान और सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार सहित 12 प्रमुख पहले प्रस्तावित है।

प्रत्येक गतिविधि में अधिकतम जनभागीदारी के साथ फोटो-वीडियो दस्तावेजीकरण और नियमित प्रगति रिपोर्टिंग के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर ने दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सड़क सुरक्षा समिति की बैठक अब हर माह कराने के निर्देश दिए। घुमंतू पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए इनके प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने कहा। कृषि विभाग की समीक्षा में एग्रीस्टैक पोर्टल और फार्मर रजिस्ट्री के तहत किसान पंजीयन की स्थिति जानी गई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में पंजीकृत किसानों की स्थिति की समीक्षा करते हुए शेष पात्र किसानों का पंजीयन प्राथमिकता से पूरा कराने के निर्देश दिए।

पीएम जनमन और नियद नेल्लानार की ली जानकारी कलेक्टर ने सभी विभागों को अधिक से अधिक शासकीय कार्य ई-ऑफिस के माध्यम से संचालित करने तथा अधिकारियों-कर्मचारियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति नियमित कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नियद नेल्लानार योजना और पीएम जनमन योजना की प्रगति की समीक्षा कर पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की स्थिति जानी। हाल में भवन ढहने की घटनाओं को देखते हुए जिला मुख्यालय में छात्र-छात्राओं के रहने वाले भवनों की सुरक्षा को भी गंभीरता से लिया गया। सीएमओ को ऐसे भवनों का निरीक्षण करने कहा।

See also  CG : नुआखाई पर्व पर 18 सितंबर के स्थान पर 15 सितंबर को जिले में अवकाश घोषित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *