छत्तीसगढ़

CG : जज के साथ विस्तारा एयरलाइंस ने धोखाधड़ी की, 1 लाख का जुर्माना …

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने विस्तारा एयरलाइंस को सेवा में गंभीर कमी और अनुचित व्यापारिक व्यवहार का दोषी ठहराते हुए उस पर 1.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसमें से 10 हजार रुपये मुकदमे में लगा खर्च है। यह राशि शिकायतकर्ता अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) भूपेंद्र कुमार वासनीकर को मानसिक क्षतिपूर्ति के रूप में दी जाएगी। आयोग ने यह भी साफ किया कि अगर निर्धारित समय सीमा यानी 45 दिनों के भीतर भुगतान नहीं किया गया, तो एयरलाइंस को इस राशि पर सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देना होगा।

पूरा मामला कांकेर में पदस्थ एडीजे भूपेंद्र कुमार वासनीकर से जुड़ा है। जज अपने परिवार के साथ कश्मीर में छुट्टियां बिताने के बाद 28 मई 2023 को दिल्ली से रायपुर लौट रहे थे। उन्होंने नौ मई को ही 23,156 रुपये का भुगतान कर विस्तारा फ्लाइट के चार कन्फर्म टिकट बुक करा लिए थे। 28 मई को उड़ान के समय से चार घंटे पहले (दोपहर दो बजे) वे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए थे। इसके बावजूद विस्तारा के कर्मचारियों ने उन्हें तीन घंटे तक बोर्डिंग पास जारी नहीं किया। अंत में उड़ान से एक घंटे पहले ओवरबुकिंग का हवाला देकर जज का कन्फर्म टिकट रद कर दिया गया और केवल उनकी पत्नी व बेटे-बेटी को रायपुर भेजा गया। एडीजे को मजबूरी में दिल्ली में ही रुकना पड़ा और अगले दिन उन्हें इंडिगो एयरलाइंस की 18,823 रुपये का टिकट खरीदकर रायपुर आना पड़ा।

आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुंडू और सदस्य आनंद वर्गीस की पीठ ने सुनवाई के दौरान एयरलाइन कंपनी के रवैये पर बेहद तीखी टिप्पणी की। आयोग ने पाया कि जज ने जो टिकट नौ मई को 7,204 रुपये में खरीदा था, उसे एयरलाइन ने 28 मई को किसी अन्य यात्री को 40 हजार रुपये में बेच दिया। एयरलाइन का दावा था कि कोई वैकल्पिक फ्लाइट उपलब्ध नहीं थी, इसलिए उन्होंने किराए का चार गुना रिफंड कर दिया। आयोग ने इसे खारिज करते हुए कहा कि जज ने अगले ही दिन खुद इंडिगो की फ्लाइट से टिकट बुक कर यात्रा की, जिससे साफ है कि विकल्प मौजूद थे।

kgnews

Recent Posts

CG : आज लगेगी स्पेशल लोक अदालत, एनआई एक्ट के मामलों का होगा त्वरित निपटारा …

CG : आज लगेगी स्पेशल लोक अदालत, एनआई एक्ट के मामलों का होगा त्वरित निपटारा …

सूरजपुर । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं…

2 minutes ago
राजनांदगांव : सूने मकान से तीन लाख रुपए के जेवरात की चोरी…

राजनांदगांव : सूने मकान से तीन लाख रुपए के जेवरात की चोरी…

राजनांदगांव| शहर के पनेका रोड में मौजूद स्टार सिटी कालोनी के सूने मकान से 3…

6 minutes ago
CG : नीट परीक्षा परिणाम से निराश छात्रा ने दी जान, पुलिस को मिला कथित सुसाइड नोट …

CG : नीट परीक्षा परिणाम से निराश छात्रा ने दी जान, पुलिस को मिला कथित सुसाइड नोट …

जगदलपुर । बस्तर जिले के जगदलपुर में प्रतियोगी परीक्षा के दबाव से जुड़ा एक दुखद…

6 minutes ago
राजनांदगांव : मानसून का ब्रेक खत्म पर बारिश कमजोर…

राजनांदगांव : मानसून का ब्रेक खत्म पर बारिश कमजोर…

राजनांदगांव , मानसून पर लगा ब्रेक खत्म हो गया है। करीब 8 दिन बाद जिले…

8 minutes ago
राजनांदगांव : जिला अस्पताल के एसएनसीयू में स्टाफ नर्सों की संख्या को लेकर नया विवाद…

राजनांदगांव : जिला अस्पताल के एसएनसीयू में स्टाफ नर्सों की संख्या को लेकर नया विवाद…

राजनांदगांव , जिला अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में स्टाफ नर्सों की संख्या…

11 minutes ago
राजनांदगांव : इस बार नतीजे सुधारने अभी से बोर्ड के बच्चों की ऑनलाइन स्मार्ट क्लास शुरू…

राजनांदगांव : इस बार नतीजे सुधारने अभी से बोर्ड के बच्चों की ऑनलाइन स्मार्ट क्लास शुरू…

राजनांदगांव , जिले में कक्षा 9वीं से 12 तक बोर्ड के साथ लोकल परीक्षा के…

14 minutes ago