राजनांदगांव , जिले में कक्षा 9वीं से 12 तक बोर्ड के साथ लोकल परीक्षा के नतीजों में सुधार लाने के लिए कवायद अभी से शुरू कर दी गई है। पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल में बने स्मार्ट ऑनलाइन कंट्रोल रुम से बच्चों की स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया है।
इससे व्याख्याताओं की कमी वाले स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। विषय विशेषज्ञ बच्चों की ऑनलाइन स्मार्ट क्लास ले रहे हैं। बच्चे इसे घर के अलावा मोबाइल पर लाइव देख सकते है। लिंक शेयर करने से बाद में भी और समझने के लिए बार-बार इसे देखा जा सकता है।
पहले चरण में म्यूनिसिपल स्कूल, एमएलबी स्कूल, बख्शी स्कूल सहित शहरी क्षेत्र के हिन्दी माध्यम के स्कूल के बच्चों को इस ऑनलाइन स्मार्ट क्लास से जोड़ कर क्लासेस ली जा रही है। इसके बाद स्वामी आत्मानंद पीएमश्री स्कूल के बच्चों को भी इससे जोड़ा जाएगा। सालभर पहले बख्शी स्कूल में जिलेभर के बच्चों की ऑनलाइन स्मार्ट क्लास लेने स्मार्ट कंट्रोल रुम बनाया गया है। वहां के बच्चे सीधे उस क्लास से जुड़ेंगे जबकि अन्य स्कूलों के बच्चे अपने स्कूल के स्मार्ट बोर्ड में क्लास लेने वाले शिक्षक को लाइव देख और सुन पा रहे हैं।
हाईटेक और साउंड प्रूफ कंट्रोल रूम से परीक्षा की तैयारी: बोर्ड परीक्षा की तैयारी अब हाईटेक, साउंड प्रूफ कंट्रोल रूम से कराई जाएगी। विगत यह सुविधा नवंबर में शुरू होने के कारण शिक्षकों और बच्चों को समय कम पड़ा। इस साल इसे नए शिक्षा सत्र की शुरूआत के साथ 13 जुलाई से शुरू कर दिया गया है। विगत वर्ष करीब 21 हजार विद्यार्थियों को इससे जोड़ा गया था। इस साल भी करीब 98 प्रतिशत 166 स्कूलों में इतने बच्चों को एक साथ कनेक्ट करने का दावा किया गया है। इसमें लोकल के साथ बोर्ड परीक्षा के बच्चे शामिल होंगे।
बोर्ड के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी डीईओ प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थी विषय विशेषज्ञ शिक्षकों से डिजिटल पढ़ाई करेंगे। बोर्ड परीक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी बेहतर होगी। जिले में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ा है। कंट्रोल रूम को साउंड प्रूफ बनाया गया है, जहां से विषय विशेषज्ञ शिक्षक क्लास लेंगे। ऑडियो-वीडियो सिस्टम, स्मार्ट कैमरे, माइक्रोफोन लगाए हैं।
बिलासपुर। बिलासपुर में लगातार हो रही रिमझिम बारिश के बीच शनिवार को लोगों का गुस्सा…
भिलाई नगर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने…
रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री एवं…
रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने…
कोतबा । जशपुर जिले में कोतबा से बागबहार को जोड़ने वाला 13 किलोमीटर लंबा मुख्य…
भिलाई । भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला…