छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जिला अस्पताल के एसएनसीयू में स्टाफ नर्सों की संख्या को लेकर नया विवाद…

राजनांदगांव , जिला अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में स्टाफ नर्सों की संख्या पर विवाद और गहरा गया है। एक ओर एसएनसीयू प्रभारी डॉ. विक्रम बैद ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर गाइडलाइन अनुसार 12 स्टाफ नर्सों की जरूरत बताते अतिरिक्त नर्सों को अन्य वार्डों में समायोजित करने आग्रह किया है।

वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ और एसएनसीयू में कार्यरत स्टाफ नर्सों ने इसे कर्मचारियों पर दबाव बनाने और मानसिक प्रताड़ना का प्रयास बताते हुए विरोध दर्ज कराया है। अध्यक्ष लभेश पगारे ने बताया एसएनसीयू के नर्सिंग स्टाफ ने प्रभारी डॉक्टर के खिलाफ दुर्व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना एवं कार्य में हस्तक्षेप की विगत दिनों शिकायत की थी। अब स्टाफ कम करने की पहल से कर्मचारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। एसएनसीयू में स्टाफ घटाने से गंभीर नवजातों की निगरानी और देखभाल प्रभावित हो सकती है तथा मरीजों की सुरक्षा पर असर पड़ेगा। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सीएस को ज्ञापन सौंपकर स्टाफ कम नहीं करने, निष्पक्ष जांच की मांग की है।

नियम 12 का, 18 स्टाफ नर्सेज एसएनसीयू में हैं मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल एक साथ चलने पर हर माह 200 से 250 नवजात भर्ती होते थे। उसी समय कार्यभार को देख 22 स्टाफ नर्सों के पद स्वीकृत किए थे। वर्ष 2019 में मेडिकल कॉलेज अलग होने से एसएनसीयू में भर्ती संख्या घटकर 80 से 100 प्रतिमाह रह गई है। वर्तमान में 22 स्वीकृत पदों में 18 स्टाफ नर्सें कार्यरत हैं, गाइडलाइन अनुसार 12 नर्सों का प्रावधान है। नियमों के अनुरूप कार्रवाई हो।

kgnews

Recent Posts

CG : पानी निकासी नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, बिलासपुर में आवागमन प्रभावित…

CG : पानी निकासी नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, बिलासपुर में आवागमन प्रभावित…

बिलासपुर। बिलासपुर में लगातार हो रही रिमझिम बारिश के बीच शनिवार को लोगों का गुस्सा…

1 minute ago
CG : रिकेश ने विधानसभा में उठाया राशन वितरण में गड़बड़ी का मुद्दा …

CG : रिकेश ने विधानसभा में उठाया राशन वितरण में गड़बड़ी का मुद्दा …

भिलाई नगर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने…

1 minute ago
CG : गरीबों का आवास रोका, घोटालों को संरक्षण दिया, चर्चा से भागना विपक्ष की आदत : विजय शर्मा …

CG : गरीबों का आवास रोका, घोटालों को संरक्षण दिया, चर्चा से भागना विपक्ष की आदत : विजय शर्मा …

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री एवं…

4 minutes ago
CG : विधानसभा में भावना बोहरा ने उठाए महिला सुरक्षा, पोषण और किसानों के मुद्दे …

CG : विधानसभा में भावना बोहरा ने उठाए महिला सुरक्षा, पोषण और किसानों के मुद्दे …

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने…

8 minutes ago
CG : 40 करोड़ की सड़क योजना अटकी, कोतबा-बागबहार मार्ग बना ‘मौत का रास्ता’ …

CG : 40 करोड़ की सड़क योजना अटकी, कोतबा-बागबहार मार्ग बना ‘मौत का रास्ता’ …

कोतबा । जशपुर जिले में कोतबा से बागबहार को जोड़ने वाला 13 किलोमीटर लंबा मुख्य…

11 minutes ago
CG : पिता ने अपनी 7 साल की मासूम बेटी को बनाया हवस का शिकार, रक्षक चाचा ने दबाया मामला …

CG : पिता ने अपनी 7 साल की मासूम बेटी को बनाया हवस का शिकार, रक्षक चाचा ने दबाया मामला …

भिलाई । भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला…

14 minutes ago