CG : 2 दिन से शव घर में पड़ा, मतांतरित ईसाई की मौत का मामला, गांव में सामाजिक तनाव…

CG : 2 दिन से शव घर में पड़ा, मतांतरित ईसाई की मौत का मामला, गांव में सामाजिक तनाव…

बस्तर/बकावंड । आदिवासी अंचलों में मतांतरण को लेकर सामाजिक तनाव अब गांवों में खुलकर सामने आने लगा है। बकावंड विकासखंड के उलनार गांव में 62 वर्षीय मतांतरित महिला लखी कश्यप के निधन के बाद अंतिम संस्कार को लेकर उपजे विवाद ने प्रशासन को सतर्क कर दिया है। महिला की मृत्यु के बाद परिजन शव को गांव के पारंपरिक मुक्तिधाम में दफनाने पर अड़ गए। ग्रामीणों ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि मतांतरण के बाद अंतिम संस्कार संबंधित धर्म के कब्रिस्तान में ही होना चाहिए। सरपंच मधु नेताम के अनुसार, पिछले कुछ समय में यह दूसरी घटना थी, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश था। उन्होंने सामूहिक निर्णय लेते हुए परंपराओं की रक्षा की बात कही।

दो दिनों तक चले इस तनाव को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। नगरनार थाना प्रभारी संतोष सिंह की उपस्थिति में दोनों पक्षों के बीच लंबी चर्चा हुई। अंततः परिजन करकापाल स्थित ईसाई कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार के लिए सहमत हुए। सहमति बनते ही तनावपूर्ण स्थिति समाप्त हुई और शांतिपूर्वक दफन की प्रक्रिया पूरी की गई। यह घटना अकेली नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में कांकेर, नारायणपुर और बस्तर के कई गांवों में अंतिम संस्कार, ग्रामसभा के निर्णयों और सामाजिक बहिष्कार को लेकर विवाद सामने आए हैं। जून 2026 में नारायणपुर जिले में परिवारों के विस्थापन और अन्य गांवों में मतांतरण विरोधी सूचना बोर्ड लगाने जैसे मामले यह दर्शाते हैं कि आदिवासी समाज अपनी सांस्कृतिक पहचान और रीति-रिवाजों को बचाने के लिए अब संवेदनशील हो गया है।

See also  CG : मासूमों की सेहत से खिलवाड़, स्कूल का हैंडपंप खराब बच्चे पी रहे गंदा पानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *